कबीर ने ईश्वर-प्राप्ति के लिए किन प्रचलित विश्वासों का खंडन किया है?

कबीर ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए निम्नलिखित प्रचलित विश्वासों का खंडन किया है-

(1) कबीर कहते हैं कि मनुष्य मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में पूजा-अर्चना करके सोचता है कि वह इस प्रकार से ईश्वर को प्राप्त कर सकता है लेकिन इस विधि से ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है|


(2) मनुष्य धार्मिक उद्देश्यों से अनेक धार्मिक स्थानों पर तीर्थ यात्रा के लिए जाता रहता है लेकिन इस तरीके से भी ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है|


(3) मनुष्य अंध विश्वास, दिखावटी भक्ति एवं अन्य आडंबर करता है लेकिन इस प्रकार से भी ईश्वर को प्राप्त करना संभव नहीं है|


इस प्रकार कबीर ने यहाँ बताने की कोशिश की है कि मनुष्य को अंध-विश्वास एवं आडंबरों से बेहतर सच्चाई से अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए|


10